दाइश के सरग़नों को बचा रहा है अमरीका
एक सैन्य सूत्र ने बताया है कि अमरीका के एक हेलीकाप्टर ने पिछले अगस्त के महीने में सीरिया के दैरिज़्जूर शहर से दाइश के 20 सरग़नों को सुरक्षित निकाला है।
फ़ार्स न्यूज़ एजेन्सी की रिपोर्ट के अनुसार इस सैन्य सूत्र ने अपना नाम गुप्त रखने की शर्त पर रूसी समाचार एजेन्सी स्पूतनिक को बताया कि दैरिज़्ज़ूर शहर में सीरियाई सेना की सफल कार्यवाहियों से पहले अमरीका के एक सैन्य हेलीकाप्टर ने 26 अगस्त 2017 को दाइश के दो सरग़नों को जो यूरोपीय मूल के थे, उनके परिवार के साथ रात के अंधेरे में दैरिज़्ज़ूर से निकाल लिया था।
इस सैन्य सूत्र ने बताया कि इसके ठीक दो दिन बाद अर्थात 28 अगस्त को अमरीका के हेलीकाप्टरों ने दाइश के 18 सरग़नों और उनके निकटवर्ती सैन्य तत्वों को दैरिज़्ज़ूर क्षेत्र से उत्तरी सीरिया की ओर स्थानांतरित कर दिया।
इससे पहले भी रिपोर्टों में पता चला कि मूसिल की स्वतंत्रता के अभियान से पहले भी अमरीकी सैनिकों ने हेलीकाप्टरों के माध्यम से दाइश के कमान्डरों को पश्चिमी मूसिल से अज्ञात स्थान की ओर पहुंचा दिया है।
आतंकवादी गुट दाइश को पश्चिमी और अरब देशों का खुला समर्थन प्राप्त हैं जिन्होंने बहुत से इराक़ी और सीरियाई शहरों को अशांत कर दिया है। (AK)