बहरैन को अमरीका बेचेगा 3.8 अरब डाॅलर के हथियार
Sep ०९, २०१७ ०३:४१ Asia/Kolkata
अमरीका ने बहरैन को 3.8 अरब डाॅलर के हथियार बेचने का फैसला कर लिया है।
पेंटागन की ओर से शुक्रवार को घोषणा की गई है कि अमरीकी विदेश मंत्रालय ने आले ख़लीफ़ा शासन को 3.8 अरब डालर के हथियार बेचने का फैसला कर लिया है।
फार्स न्यूज़ के अनुसार बहरैन को बेचे जाने वाले अमरीकी हथियारों में 19 F-16v युद्धक विमान, 221 टैंकरोधी मिज़ाइल और 35 मीटर लंबी 2 युद्धक नौकाए हैं। मई में बहरैन के शासक के साथ भेंट में अमरीकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने बल देकर कहा था कि दोनो देशों के संबन्ध अधिक मज़बूत होंगे।
ज्ञात रहे कि इससे पहले विश्व के कई मानवाधिकार संगठन, व्यापक स्तर पर बहरैन को हथियार बेचने के कारण अमरीका की निंदा कर चुके हैं। 14 फरवरी सन 2011 से बहरैन में जनक्रांति जारी है।
टैग्स