कुर्दिस्तान क्षेत्र के जनमत संग्रह के परिणाम, बग़दाद को अस्वीकार्य
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i48799-कुर्दिस्तान_क्षेत्र_के_जनमत_संग्रह_के_परिणाम_बग़दाद_को_अस्वीकार्य
इराक़ के प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक बयान जारी करके घोषणा की है कि कुर्दिस्तान क्षेत्र के जनमत संग्रह के परिणाम को बग़दाद, कभी भी स्वीकार नहीं करेगा।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Sep ०९, २०१७ ०६:५९ Asia/Kolkata
  • कुर्दिस्तान क्षेत्र के जनमत संग्रह के परिणाम, बग़दाद को अस्वीकार्य

इराक़ के प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक बयान जारी करके घोषणा की है कि कुर्दिस्तान क्षेत्र के जनमत संग्रह के परिणाम को बग़दाद, कभी भी स्वीकार नहीं करेगा।

इराक़ के प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से शुक्रवार को एक बयान जारी किया गया।  इस बया में कहा गया है कि बग़दाद, किसी भी स्थिति में कुर्दिस्तान क्षेत्र के जनमत संग्रह को स्वीकार नहीं कर सकता।

इराक़ के कुर्दिस्तान क्षेत्र में जनमत संग्रह के संबन्ध में इस देश के वरिष्ठअधिकारी और कई राजनैतिक दल अपना विरोध व्यक्त कर चुके हैं।  बुधवार को इराक़ के प्रधानमंत्री हैदर अलएबादी कह चुके हैं कि इराक़ के कुर्दिस्तान क्षेत्र में एकपक्षीय जनमत संग्रह, देश को एक अंधकारमय चरण में ले जाएगा।

इराक़ के तुर्कमन मोर्चे के प्रमुख राशिद सालेही ने भी कहा है कि इराक़ी तुर्कमन, कुर्दिस्तान के जनमत संग्रह का विरोध करते हैं।  इसके अतिरिक्त कुर्दिस्तान के दो राजनैतिक दलों ने भी 4 सितंबर को एक बयान जारी करके इस जनमत संग्रह का विरोध किया है।

ज्ञात रहे कि इराक़ के कुर्दिस्तान क्षेत्र के कुछ राजनैतिक दलों ने 7 जून को इस क्षेत्र के प्रमुख मसूद बारेज़ानी की उपस्थिति में एलान किया था कि 25 सितंबर 2017 को कुर्दिस्तान को इराक़ से अलग करने के विषय पर जनमत संग्रह कराया जाएगा।  इस बात का इराक़ सहित अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर विरोध किया जा रहा है।