बहरैनी जनता के दमन में अमरीका की भूमिका हैः अमरीकी विशेषज्ञ
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i48839-बहरैनी_जनता_के_दमन_में_अमरीका_की_भूमिका_हैः_अमरीकी_विशेषज्ञ
अमरीका के एक प्रसिद्ध टीकाकार और विश्लेषक ने बल दिया है कि अमरीका की ख़ुफ़िया एजेन्सियां, बहरैनी सरकार के विरोधियों के दमन और उनको यातनाएं देने में आले ख़लीफ़ा शासन के साथ सहयोग कर रही हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Sep ०९, २०१७ १९:४२ Asia/Kolkata
  • बहरैनी जनता के दमन में अमरीका की भूमिका हैः अमरीकी विशेषज्ञ

अमरीका के एक प्रसिद्ध टीकाकार और विश्लेषक ने बल दिया है कि अमरीका की ख़ुफ़िया एजेन्सियां, बहरैनी सरकार के विरोधियों के दमन और उनको यातनाएं देने में आले ख़लीफ़ा शासन के साथ सहयोग कर रही हैं।

अमरीकी टीककार जाॅन स्टेप्लिंग ने प्रेस टीवी से बात करते हुए सरकार विरोधियों के दमन और उनको यातनांए देने में बहरैनी शासन की काली करतूतों की ओर संकेत करते हुए कहा कि बहरैनी सरकार के विरोधियों के दमन और उनको यातनाएं देने में अमरीका और अमरीका की राष्ट्रीय सुरक्षा एजेन्सी एनएसई महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रही हैं।

श्री स्टेप्लिंग ने कहा कि बहरैनी शासन, क्षेत्र में अमरीका के मुख्य घटक सऊदी सैनिकों की सहायता से विरोधियों का अधिकतर दमन करता है।

अमरीका के इस टीकाकार ने बहरैनी शासन और अमरीका के हालिया हथियारों के समझौते की ओर संकेत करते हुए कहा कि बहरैन, अमरीकी हथियारों का भंडार बन गया है।

ज्ञात रहे कि अमरीकी रक्षामंत्रालय पेन्टागन ने शुक्रवार को घोषणा की थी कि बहरैनी शासन के साथ 3.8 अरब डाॅलर से अधिक के हथियारों का समझौता हुआ है जिसमें एफ़-16 युद्धक विमान और गश्ती नौकाएं शामिल हैं।

बहरैन की जनता फ़रवरी 2011 से आले ख़लीफ़ा शासन की तानाशाही सरकार के विरुद्ध शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रही है। बहरैनी जनता देश में भेदभाव समाप्त करने, लोकतंत्र की स्थापना और राजनैतिक बंदियों की रिहाई की मांग कर रही है। (AK)