पाकिस्तान और अफ़ग़ानिस्तान के बीच मध्यस्थता के लिए तैयार हैंः अर्दोग़ान
तुर्की के राष्ट्रपति ने कहा है कि वे अफ़ग़ानिस्तान और पाकिस्तान के बीच मध्यस्थता के लिए तैयार हैं।
तुर्की के राष्ट्रपति ने क़ज़ाक़िस्तान में इस बात का एलान किया है कि वे काबुल और इस्लामाबाद के बीच मध्यस्थता कराकर क्षेत्र में शांति स्थापित कराने के प्रयास करेंगे।
क़ज़ाक़िस्तान की राजधानी आस्ताना में अफ़ग़ानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ़ ग़नी के साथ भेंट में रजब तैयब अर्दोग़ान ने यह बात कही है।तुर्की के राष्ट्रपति ने इस भेंट में अफ़ग़ानिस्तान और दक्षिणी एशिया के बारे में अमरीका की नई रणनीति का स्वागत करते हुए कहा कि उनका देश अफ़ग़ानिस्तान के साथ विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग करने के लिए तैयार है।
तुर्की के अपने समकक्ष के साथ होने वाली इस भेंटवार्ता में अफ़ग़ानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ़ ग़नी ने कहा कि अफ़ग़ानिस्तान और दक्षिणी एशिया के बारे में अमरीका की नई रणनीति से कुछ उचित अवसर पैदा हुए हैं जिनसे लाभ उठाना चाहिए।