इराक़ की संसद किया कुर्दिस्तान जनमत संग्रह का विरोध
Sep १२, २०१७ १२:२१ Asia/Kolkata
इराक़ की संसद ने इस देश के कुर्दिस्तान क्षेत्र के जनमत संग्रह का खुलकर विरोध किया है।
इराक़ की संसद में कुर्दिस्तान में जनमत संग्रह के विरोध में होने वाले मतदान करने के बाद संसद ने प्रधानमंत्री हैदर अलएबादी को इस बात के लिए बाध्य किया है कि वे इस विषय पर कुर्दिस्तान के अधिकारियों से सीधी बात करें।
इराक़ी सांसदों ने मंगलवार को इस देश के प्रधानमंत्री से अनुरोध किया है कि वे इराक़ की एकता और अखंण्डता को सुरक्षित रखने के लिए आवश्यक कार्यवाही करें। इराक़ के कुर्द सांसदों ने इस मतदान का विरोध करते हुए संसद का बहिर्गमन किया।
उल्लेखनीय है कि इराक़ के कुर्दिस्तान क्षेत्र के कुछ राजनैतिक दलों ने मसूद बारेज़ानी की उपस्थिति में कुर्दिस्तान में 25 सितंबर 2017 को जनमत संग्रह कराने की घोषणा की थी।
टैग्स