कुर्दिस्तान के जनमत संग्रह का तुर्की ने फिर किया विरोध
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i49157-कुर्दिस्तान_के_जनमत_संग्रह_का_तुर्की_ने_फिर_किया_विरोध
इराक़ के कुर्दिस्तान क्षेत्र में कराए जाने वाले जनमत संग्रह का फिर विरोध किया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Sep १४, २०१७ ११:४० Asia/Kolkata
  • कुर्दिस्तान के जनमत संग्रह का तुर्की ने फिर किया विरोध

इराक़ के कुर्दिस्तान क्षेत्र में कराए जाने वाले जनमत संग्रह का फिर विरोध किया है।

फ़ार्स प्रेस के अनुसार तुर्की ने एक बार फिर एलान किया है कि इराक़ के कुर्दिस्तान क्षेत्र में कराए जाने वाले जनमत संग्रह का वह विरोधी है।तुर्की के विदेशमंत्रालय ने गुरूवार को एक बयान जारी करके इराक़ के कुर्दिस्तान क्षेत्र में कराए जाने वाले जनमत संग्रह को अवैध बताया है।बयान में कहा गया है कि जनमत संग्रह पर निरंतर बल देने के कारण इसके दुष्परिणामों को स्वयं मसूद बारेज़ानी को भुगतना होगा।

तुर्की के विदेश मंत्रालय ने इराक़ी संंसद की ओर से इस जनमत संग्रह की भर्त्सना के प्रस्ताव का समर्थन करते हुए कहा है कि जनमत संग्रह कराने के लिए कुर्दों की ओर से लिया जाने वाला फैसला, पूर्ण रूप से ग़लत है।