इराक़ी संसद ने किरकूक के गवर्नर को बर्ख़ास्त कर दिया
इराक़ी संसद ने तेल से समृद्ध किरकूक प्रांत के गवर्नर को उनके पद से बर्ख़ास्त कर दिया है।
इराक़ी सरकार और संसद के विरोध के बावजूद, किरकूक के गवर्नर ने कुर्दिस्तान को इराक़ से अलग कराने के लिए कराए जाने वाले जनमत संग्रह को किरकूक में भी आयोजित कराने का फ़ैसला किया था।
गुरुवार को प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक़, इराक़ी सांसदों ने किरकूक के गवर्नर नजमुद्दीन करीम को हटाए जाने के पक्ष में मतदान किया।
गुरुवार को ही इससे पहले इराक़ी संसद सभापति सलीम अलजबूरी ने एक बयान जारी करके कहा था कि उन्हें प्रधान मंत्री हैदर अलअबादी के कार्यालय से एक पत्र प्राप्त हुआ है, जिसमें 68 वर्षीय करीम को पद से हटाए जाने के लिए संसद में मतदान का अनुरोध किया गया है।
इस बीच, कुर्दिस्तान डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता और कुर्दिस्तान इलाक़े के प्रमुख मसूद बारेज़ानी ने इराक़ी संसद द्वारा किरकूक के गवर्नर को उनके पद से हटाए जाने के पक्ष में किए गए मतदान को ख़ारिज कर दिया है। msm