बहरैन में राजनैतिक बंदियों के समर्थन में धर्मगुरु आगे आए
Sep १४, २०१७ १६:१८ Asia/Kolkata
बहरैन में राजनैतिक क़ैदियों की ओर से जारी भूख हड़ताल के छठे दिन इस देश के धर्मगुरुओं ने एक बयान में राजनैतिक बंदियों का समर्थन करते हुए उनकी दृढ़ता व बलिदान की सराहना की है।
समाचार एजेंसी मेहर के अनुसार, इस बयान में बहरैनी धर्मगुरुओं ने आले ख़लीफ़ा शासन के सुरक्षा तंत्र की दमनकारी कार्यवाही की भर्त्सना और अंतर्राष्ट्रीय हल्क़ों से इन अपराधों से पर्दा उठाने की मांग की।
इस बयान में आले ख़लीफ़ा शासन की जेल में क़ैद बहरैनी मर्दों और औरतों को संबोधित किया गया है। इस बयान में आया है, “दमन के बाजवूद जेल में आपके धैर्य, दृढ़ता, निष्ठा और बलिदान की हम सराहना करते हैं जो आप छीने जा चुके सम्मान को हासिल करने और धर्म को बचाने के लिए दे रहे हैं।” (MAQ/N)
टैग्स