बहरैन में राजनैतिक बंदियों के समर्थन में धर्मगुरु आगे आए
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i49193-बहरैन_में_राजनैतिक_बंदियों_के_समर्थन_में_धर्मगुरु_आगे_आए
बहरैन में राजनैतिक क़ैदियों की ओर से जारी भूख हड़ताल के छठे दिन इस देश के धर्मगुरुओं ने एक बयान में राजनैतिक बंदियों का समर्थन करते हुए उनकी दृढ़ता व बलिदान की सराहना की है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Sep १४, २०१७ १६:१८ Asia/Kolkata
  • बहरैन में राजनैतिक बंदियों के समर्थन में धर्मगुरु आगे आए

बहरैन में राजनैतिक क़ैदियों की ओर से जारी भूख हड़ताल के छठे दिन इस देश के धर्मगुरुओं ने एक बयान में राजनैतिक बंदियों का समर्थन करते हुए उनकी दृढ़ता व बलिदान की सराहना की है।

समाचार एजेंसी मेहर के अनुसार, इस बयान में बहरैनी धर्मगुरुओं ने आले ख़लीफ़ा शासन के सुरक्षा तंत्र की दमनकारी कार्यवाही की भर्त्सना और अंतर्राष्ट्रीय हल्क़ों से इन अपराधों से पर्दा उठाने की मांग की।

इस बयान में आले ख़लीफ़ा शासन की जेल में क़ैद बहरैनी मर्दों और औरतों को संबोधित किया गया है। इस बयान में आया है,  “दमन के बाजवूद जेल में आपके धैर्य, दृढ़ता, निष्ठा और बलिदान की हम सराहना करते हैं जो आप छीने जा चुके सम्मान को हासिल करने और धर्म को बचाने के लिए दे रहे हैं।” (MAQ/N)