यमन, सऊदी अरब के हमले में चार लोग हताहत
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i49553-यमन_सऊदी_अरब_के_हमले_में_चार_लोग_हताहत
यमन के हज्जा प्रांत में एक नागरिक के घर पर सऊदी अरब की बमबारी में एक महिला सहित चार लोग मारे गये।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Sep २०, २०१७ ११:३६ Asia/Kolkata
  • यमन, सऊदी अरब के हमले में चार लोग हताहत

यमन के हज्जा प्रांत में एक नागरिक के घर पर सऊदी अरब की बमबारी में एक महिला सहित चार लोग मारे गये।

यमन की सबा न्यूज़ एजेन्सी की बुधवार की रिपोर्ट के अनुसार यह हमला अलमज़रा क्षेत्र में हुआ जिसमें कुछ घरों, दुकानों और शिक्षण संस्था को निशाना बनाया गया। इस हमले में यह सारी चीज़ें पूरी तरह तबाह हो गयीं।

इसी बीच यमन के कुछ सैन्य सूत्रों ने यमनी जनता के जनसंहार पर विश्व समुदाय की चुप्पी की आलोचना की जबकि संयुक्त राष्ट्र संघ को इन अपराधों का ज़िम्मेदार क़रार दिया है। इसी बीच सऊदी अरब के हेलीकाप्टरों ने सऊदी अरब के सीमावर्ती क्षेत्रों जीज़ान, हामेज़ा, क़वी, और ख़फ़्फ़ाक़ा पर बीस से अधिक राकेट फ़ाएर किए हैं।

सऊदी अरब के युद्धक विमानों ने इसी प्रकार मंगलवार को यमन के हज्जा प्रांत के कशर नामक आवासीय क्षेत्र पर बमबारी की थी जिसमें एक ही परिवार के 9 लोग मारे गये थे। (AK)