अमरीका समेत हर दुश्मन का डट कर मुक़ाबला करेंगेः हसन नसरुल्लाह
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i49661-अमरीका_समेत_हर_दुश्मन_का_डट_कर_मुक़ाबला_करेंगेः_हसन_नसरुल्लाह
लेबनान के हिज़्बुल्लाह संगठन के महासचिव ने कहा है कि हम युद्धप्रेमी नहीं हैं लेकिन अगर हम पर हमला किया गया तो हम अतिक्रमणकारी के सामने डट जाएंगे चाहे वह अमरीका ही क्यों न हो।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Sep २२, २०१७ ०६:१६ Asia/Kolkata
  • अमरीका समेत हर दुश्मन का डट कर मुक़ाबला करेंगेः हसन नसरुल्लाह

लेबनान के हिज़्बुल्लाह संगठन के महासचिव ने कहा है कि हम युद्धप्रेमी नहीं हैं लेकिन अगर हम पर हमला किया गया तो हम अतिक्रमणकारी के सामने डट जाएंगे चाहे वह अमरीका ही क्यों न हो।

सैयद हसन नसरुल्लाह ने गुरुवार की रात बैरूत के दक्षिणी उपनगरीय क्षेत्र में इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम की एक शोक सभा में सैकड़ों लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे सामने जो भी आ जाए हम डरने वाले नहीं हैं और हम हर दुश्मन के साथ टकराने के लिए हमेशा तैयार हैं चाहे वह अमरीका ही क्यों न हो। उन्होंने कहा कि वास्तविक मुजाहिद और संघर्षकर्ता वही है जो अपने धार्मिक कर्तव्यों का उत्तम ढंग से पालन करे और लेबनान का हिज़्बुल्लाह संगठन एेसा ही है।

 

सैयद हसन नसरुल्लाह ने मुहर्रम का महीना शुरू और इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम की शोक सभाएं आरंभ होने की ओर संकेत करते हुए कहा कि यज़ीद की योजनाओं के मुक़ाबले में इमाम हुसैन का आंदोलन विजयी हुआ और यही सच्चे इस्लाम धर्म के बाक़ी रहने का कारण है। ज्ञात रहे कि मुहर्रम का महीना आने के साथ ही लेबनान के विभिन्न स्थानों पर गुरुवार रात से शोक सभाएं आयोजित होने लगी हैं। लेबनान की सेना ने इन सभाओं के लिए सुरक्षा के विशेष प्रबंध किए हैं। (HN)