सऊदी सैनिकों से भरी गड़ी को यमनी सेना ने उड़ाया+ वीडियो
यमनी सेना और स्वयसेवी बलों ने सऊदी सैनिकों से भरी एक सैन्य गाड़ी को राकेट लांचर से तबाह कर दिया है।
यमनी सेना की ओर से जारी वीडियो में देखा जा सकता है कि अंसारूल्लाह और सेना के जवानों ने एक संयुक्त आप्रेशन में यमन, सऊदी अरब सीमा पर सऊदी सैनिकों से भरी एक गाड़ी को उस समय राकेट लांचर का शिकार बनाया जब वह यमनी सीमा के भीतर घुसने का प्रयास कर रही थी।
प्राप्त रिपोर्टों के अनुसार हालिया दिनों में यमनी सेना और स्वयंसेवी बलों ने सऊदी अरब और उसके गठबंधन के सैनिकों को बड़ी संख्या में मार गिराया है। सऊदी अरब ने यमनी सेना और अंसारूल्लाह के जवानों की ओर से लगातार मिल रहे करारे जवाब और सैनिकों एवं एजेंटों की मौत से बौखला कर हवाई हमलों को तेज़ कर दिया है।
समाचारों के मुताबिक़ सऊदी अरब के ताज़ा हवाई हमले, जो अधिकतर अवासीय क्षेत्रों पर किए जाते हैं, उसमें कई आम नागरिक मारे गए हैं जिनमें औरतें और बच्चों की संख्या ज़्यादा है। (RZ)