तुर्की ने आंरभ किया कुर्दिस्तान की सीमा पर सैन्य अभ्यास
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i49917-तुर्की_ने_आंरभ_किया_कुर्दिस्तान_की_सीमा_पर_सैन्य_अभ्यास
इराक़ के कुर्दिस्तान को इस देश से अलग करने के उद्देश्य से जनमत संग्रह उपजे तनाव के बीच तुर्की की सेना ने कुर्दिस्तान की सीमा पर सैन्य अभ्यास आरंभ किया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Sep २६, २०१७ ०४:३५ Asia/Kolkata
  • तुर्की ने आंरभ किया कुर्दिस्तान की सीमा पर सैन्य अभ्यास

इराक़ के कुर्दिस्तान को इस देश से अलग करने के उद्देश्य से जनमत संग्रह उपजे तनाव के बीच तुर्की की सेना ने कुर्दिस्तान की सीमा पर सैन्य अभ्यास आरंभ किया है।

एबीटीएन टीवी चैनेल के अनुसार यह सैन्य अभ्यास एेसी स्थिति में आरंभ हुआ है कि जब तुर्की के राष्ट्रपति रजब तैयब अर्दोग़ान ने धमकी दे रखी है कि इराक़ के कुर्दिस्तान क्षेत्र के अधिकारियों की ओर से एकपक्षीय कार्यवाहियों की स्थिति में अंकारा, कुर्दिस्तना के विरुद्ध सैन्य कार्यवाही कर सकता है।  अर्दोग़ान ने कहा है कि हमारे सैनिक, इराक़ के कुर्दिस्तान क्षेत्र की सीमा के निकट अकारण ही एकत्रित नहीं हुए हैं।

ज्ञात रहे कि तुर्की के अधिकारी आरंभ से ही इराक़ के कुर्दिस्तान क्षेत्र में जनमत संग्रह का विरोध करते हुए कह चुके हैं कि इसके बहुत बुरे नकारात्मक प्रभाव सामने आएंगे।

उल्लेखनीय है कि अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर विरोध के बावजूद इराक़ के कुर्दिस्तान में सोमवार 25 सितंबर को जनमत संग्रह आयोजित करवाया गया।