यमन का पुराना दुश्मन है सऊदी अरबः सालेह
यमन के पूर्व राष्ट्रपति अली अब्दुल्लाह सालेह का कहना है कि सऊदी अरब, यमन राष्ट्र का बहुत पुराना दुश्मन है।
यमन की राष्ट्रीय कांग्रेस के वर्तमान प्रमुख और इस देश के पूर्व राष्ट्रपति ने कहा है कि सऊदी अरब हमारा एेतिहासिक शत्रु है। अली अब्दुल्लाह सालेह ने कहा है कि यमनी राष्ट्र को अपने एेतिहासिक शत्रु के मुक़ाबले में डट जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि यमन के जनान्दोलन को जारी रहना चाहिए।
ज्ञात रहे कि विश्व के निर्धनतम देशों में से एक देश यमन पर सऊदी अरब ने मार्च 2015 को हमला किया था जो अब भी जारी है। इस हमले में 12 हज़ार से अधिक लोग मारे जा चुकेे हैं और घायलों की संख्या भी हज़ारों में है। विशेष बात यह है कि सऊदी अरब अकेले ही नहीं बल्कि अपने पूरे गठबंधन के साथ यमन के क्रांतिकारियों को अपनी बात मनवाने के लिए मजबूर नहीं कर सका है।