यमन की सेना की ज़ायोनी शासन को चेतावनी
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i50117-यमन_की_सेना_की_ज़ायोनी_शासन_को_चेतावनी
यमन की सेना ने ज़ायोनी शासन को चेतावनी देते हुए कहा है कि उसकी सैन्य छावनियां, हमारे मिज़ाइलों की पहुंचे में हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Sep २९, २०१७ १२:०१ Asia/Kolkata
  • यमन की सेना की ज़ायोनी शासन को चेतावनी

यमन की सेना ने ज़ायोनी शासन को चेतावनी देते हुए कहा है कि उसकी सैन्य छावनियां, हमारे मिज़ाइलों की पहुंचे में हैं।

यमन की सेना के उप प्रमुख कर्नल अज़ीज़ राशिद ने ज़ायोनी शासन को चेतावनी देते हुए कहा है कि लाल सागर में स्थित एरिट्रिया द्वीपों पर बनी ज़ायोनी सैन्य छावनियां अब हमारे मीज़ाइलों की पहुंच में हैं।  उन्होंने कहा कि ज़ायोनी शासन, ने सऊदी अरब के सैनिकों को इस क्षेत्र में अपनी छावनियां प्रयोग करने की अनुमति दे दी है।  यमन की सेना के उप प्रमुख के अनुसार देश के विरुद्ध इन ज़ायोनी छावनियों के प्रयोग के बाद हम उनपर आक्रमण करने के लिए स्वतंत्र हैं।  उन्होंने कहा कि देश के पश्चिमी तट से यमन के मिज़ाइल, सरलता से लाल सागर तक मार कर सकते हैं।

संचारिक माध्यमों का कहना है कि यमन के बाबुल मंदब पर सऊदी अरब के गठबंधन के हमलों में ज़ायोनी शासन के सीधे योगदान को देखा गया है जिससे पता चलता है कि यह अवैध शासन, विश्व के क्षेत्रों पर किस प्रकार के नियंत्रण बनाने का उत्सुक है।