इस्राईली ड्रोन बैते लहम में गिरकर तबाह
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i50157-इस्राईली_ड्रोन_बैते_लहम_में_गिरकर_तबाह
वर्ष 2017 के आरंभ से अब तक इस्राईल के 7 ड्रोन फिलिस्तीनी भूमियों में गिर चुके हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Sep ३०, २०१७ ०८:५३ Asia/Kolkata
  • इस्राईली ड्रोन बैते लहम में गिरकर तबाह

वर्ष 2017 के आरंभ से अब तक इस्राईल के 7 ड्रोन फिलिस्तीनी भूमियों में गिर चुके हैं।

जायोनी शासन की सेना ने पश्चिमी किनारे पर स्थित बैतेलहम के निकट अपने एक ड्रोन के गिरने की सूचना दी है। प्राप्त समाचारों के अनुसार इस्राईली रेडियो ने सूचना दी है कि यह इस्राईली ड्रोन शुक्रवार को बैतेलहम में गिरा।

स्काई राइडर प्रकार के दो अन्य ड्रोन भी चार दिन पहले अलखलील और बैते लहम में गिरे थे।

इब्री भाषा के समाचार पत्र माआरियो ने लिखा है कि इस्राईली ड्रोनों के लगातार गिरने के कारण इस्राईल के थल सेना कमांडर कूबी बराक ने अगली सूचना तक ड्रोनों की गतिविधियां रोक दी हैं।

वर्ष 2017 के आरंभ से अब तक इस्राईल के 7 ड्रोन फिलिस्तीनी भूमियों में गिर चुके हैं।

ज्ञात रहे कि जायोनी जासूसी और फिलिस्तीनियों पर हमले के लिए ड्रोनों का प्रयोग करते हैं। MM