कुर्दिस्तान का मोसाद से रह चुका है संबन्धनः अर्दोग़ान
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i50205-कुर्दिस्तान_का_मोसाद_से_रह_चुका_है_संबन्धनः_अर्दोग़ान
तुर्की के राष्ट्रपति का कहना है कि इराक़ के कुर्दिस्तान क्षेत्र के प्रशासन का इस्राईल की गुप्तचर सेवा से विगत में संपर्क रहा है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Oct ०१, २०१७ ०७:२४ Asia/Kolkata
  • कुर्दिस्तान का मोसाद से रह चुका है संबन्धनः अर्दोग़ान

तुर्की के राष्ट्रपति का कहना है कि इराक़ के कुर्दिस्तान क्षेत्र के प्रशासन का इस्राईल की गुप्तचर सेवा से विगत में संपर्क रहा है।

रजब तैयब अर्दोग़ान ने कहा कि इराक़ के कुर्दिस्तान को इराक़ से अलग करने के लिए कराए जाने वाले जनमत संग्रह से पहले और उसके दौरान वहां पर इस्राईली झंडे का लहराया जाना बहुत से षडयंत्रों को बताता है।  उन्होंने कहा कि इससे पता चलता है कि अरबील सरकार के इस्राईल से कितने गहरे संबन्ध हैं।  तुर्की के राष्ट्रपति ने कहा कुर्दिस्तान प्रशासन के इस्राईल से संबन्धों की बात स्पष्ट हो चुकी है जिसका भुगतान बहुत जल्द ही उसे करना होगा।

उन्होंने कहा कि अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर कड़े विरोध के बावजूद जनमत संग्रह करवाकर बारेज़ानी ने बहुत ग़लत काम किया है जिसका नतीजा उसे भुगतना होगा।  अर्दोग़ान ने कहा कि उत्तरी इराक़ में जो कुछ हुआ है उसके बाद वहां पर कोई स्वतंत्र सरकार का गठन नहीं होगा बल्कि यह तो एेसा घाव है जो हर रोज़ गहरा होता जाएगा और षडयंत्रकारी उससे लाभ उठाएंगे।