अमेरिकी गठबंधन के हमले में 12 सीरियाई मारे गये
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i50259-अमेरिकी_गठबंधन_के_हमले_में_12_सीरियाई_मारे_गये
अमेरिका की अगुवाई वाले गठबंधन के युद्धक विमानों ने पिछले बुधवार को भी दैरूज़्ज़ूर के आस- पास के क्षेत्रों पर प्रतिबंधित फास्फोरस युक्त बमों से हमला किया था
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Oct ०२, २०१७ ०९:०६ Asia/Kolkata
  • अमेरिकी गठबंधन के हमले में 12 सीरियाई मारे गये

अमेरिका की अगुवाई वाले गठबंधन के युद्धक विमानों ने पिछले बुधवार को भी दैरूज़्ज़ूर के आस- पास के क्षेत्रों पर प्रतिबंधित फास्फोरस युक्त बमों से हमला किया था

अमेरिका की अगुवाई में बने तथाकथित आतंकवाद विरोधी अंतरराष्ट्रीय गठबंधन ने सीरिया के दैरूज्ज़ूर में हमला किया जिसमें कम से कम 12 आम नागरिक मारे गये। मरने वालों में अधिकांश बच्चे और महिलाएं थीं।

सीरियाई समाचार एजेन्सी साना की रिपोर्ट के अनुसार सीरिया के स्थानीय सूत्रों ने बताया है कि अमेरिका की अगुवाई में बने तथाकथित दाइश विरोधी गठबंधन ने सीरिया के दैरूज़्जूर के विभिन्न क्षेत्रों पर बमबारी की जिसमें पांच आम नागरिक मारे गये।

इसी प्रकार स्थानीय सूत्रों ने बताया है कि अमेरिका की अगुवाई में बने गठबंधन के युद्धक विमानों के हमलों में दैरूज़्ज़ूर के पूर्व में सात अन्य आम नागरिक मारे गये।

स्थानीय सूत्रों और सीरिया के संचार माध्यमों ने बताया है कि इन हमलों में कम से कम 10 आम सीरियाई नागरिक घायल भी हुए हैं और कुछ घरों एवं लोगों की सम्पत्ति को नुकसान पहुंचा है।

अमेरिका की अगुवाई वाले गठबंधन के युद्धक विमानों ने पिछले बुधवार को भी दैरूज़्ज़ूर के आस- पास के क्षेत्रों पर प्रतिबंधित फास्फोरस युक्त बमों से हमला किया था जिसमें कम से कम तीन आम नागरिक हताहत और पांच घायल हुए थे। MM