अरबील से वार्ता के लिए अलएबादी की नई शर्त
इराक़ के प्रधानमंत्री की ओर से वार्ता की शर्त पेश की गई है
इराक़ी प्रधानमंत्री के मीडिया विभाग की ओर से अरबील सरकार के साथ वार्ता की मुख्य शर्त पेश की गई है। इस शर्त के बारे में कहा गया है कि अरबील को पहले जनमत संग्रह के परिणाम को रद्द करते हुए उसे ग़ैर क़ानूनी घोषित करना होगा। इस बयान में कहा गया है कि इसके बाद ही अरबील से वार्ता हो सकती है।
इराक़ी प्रधानमंत्री के मीडिया विभाग की की ओर से जारी बयान में बताया गया है कि कुर्दिस्तान के अधिकारी, इराक़ के संविधान का सम्मान करते हुए इराक़ के संविधान कोर्ट के नियमों का पालन करना होगा। बयान में यह भी कहा गया है कि कुर्दिस्तान के अधिकारी स्थानीय लोगों को उकसाना बंद करें।
ज्ञात रहे कि इराक़ के कुर्दिस्तान क्षेत्र की तथाकथित उच्च परिषद ने रविवार को बग़दाद की केन्द्रीय सरकार के साथ वार्ता आरंभ करने की बात कही थी जिसके उत्तर में इराक़ के प्रधानमंत्री के मीडिया विभाग ने यह बयान जारी किया था।