सऊदी अरब और फ़्रांस का संयुक्त सैन्य अभ्यास
Oct ०४, २०१७ ०८:१३ Asia/Kolkata
फ्रांस और सऊदी अरब ने संयुक्त सैन्य अभ्यास आरंभ किया है।
सऊदी अरब की सरकारी समाचार एजेन्सी ने घोषणा की है कि मंगलवार को देश के उत्तर में स्थित पहाड़ी क्षेत्र में सऊदी अरब और फ़्रांस ने संयुक्त सैन्य अभ्याय आरंभ किये। इसी के साथ पाकिस्तान के साथ भी सऊदी अरब के सैन्य अभ्यास शुरू हो चुके हैं। इससे पहले सितंबर में सऊदी अरब ने मिस्र के साथ संयुक्त सैन्य अभ्यास किया था। इस प्रकार सऊदी अरब कई देशों के साथ संयुक्त सैन्य अभ्यास कर रहा है।
इस रिपोर्ट के आधार पर सऊदी अरब अपनी सैन्य शक्ति को दिन प्रतिदिन बढ़ाने के प्रयास कर रहा है और यमन युद्ध को प्रभावित करना चाहता है। ज्ञात रहे कि दो साल से अधिक समय से सऊदी अरब, यमन पर हमले कर रहा है जिसमें बड़ी संख्या में निर्दोष लोग मारे गए।
टैग्स