सऊदी अरब में चरमपंथ तेज़ी से फैल रहा हैः अलजुबैर
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i50793-सऊदी_अरब_में_चरमपंथ_तेज़ी_से_फैल_रहा_हैः_अलजुबैर
सऊदी अरब के विदेश मंत्री ने यह बात स्वीकार की है कि उनके देश में अतिवाद बहुत तेज़ी से फैल रहा है।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
Oct १०, २०१७ १५:३५ Asia/Kolkata
  • सऊदी अरब में चरमपंथ तेज़ी से फैल रहा हैः अलजुबैर

सऊदी अरब के विदेश मंत्री ने यह बात स्वीकार की है कि उनके देश में अतिवाद बहुत तेज़ी से फैल रहा है।

आदिल अलजुबैर ने रश्या-24 से बात करते हुए कहा कि सऊदी अरब में चरमपंथ तेज़ी से फैल रहा है इसीलिए देश के अधिकारियों ने हज़ारों मस्जिदों के इमामों को बदल दिया है।उन्होंने कहा कि हम सऊदी अरब में घृणा फैलाने वाली विचारधारा को पनपने नहीं देंगे।  सऊदी विदेशमंत्री का कहना था कि इस समस्या से हम कड़ाई से निपटेंगे।  आदिल अलजुबैर ने कहा कि हमको अपने शिक्षातंत्र को अपडेट करना होगा ताकि बच्चों को अतिवादी विचारधारा से बचाया जा सके।  उन्होंने यह बात स्वीकार की है कि सऊदी अरब के बहुत से नागरिक, आतंकवादी गुटों के साथ मिलकर युद्ध कर रहे हैं।

सऊदी अरब के विदेशमंत्री आदिल अलजुबैर का कहना था कि आतंकवाद के विरुद्ध संघर्ष में रेयाज़ माॅस्को के साथ सहयोग करेगा विशेषकर इसलिए कि दोनो देशों के चरमपंथी दाइश के साथ सहयोग कर रहे हैं।