सऊदी सैन्य ठिकानों पर यमन का बैलिस्टिक मीज़ाईल से हमला
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i51053-सऊदी_सैन्य_ठिकानों_पर_यमन_का_बैलिस्टिक_मीज़ाईल_से_हमला
यमनी सेना और स्वयंसेवी बलों ने सऊदी अरब के सीमावर्ती शहर जीज़ान में स्थित सऊदी सैन्य ठिकानों पर बैलिस्टिक मिसाइल से हमला किया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Oct १४, २०१७ १७:०५ Asia/Kolkata
  • सऊदी सैन्य ठिकानों पर यमन का बैलिस्टिक मीज़ाईल से हमला

यमनी सेना और स्वयंसेवी बलों ने सऊदी अरब के सीमावर्ती शहर जीज़ान में स्थित सऊदी सैन्य ठिकानों पर बैलिस्टिक मिसाइल से हमला किया है।

यमन के रक्षा मंत्रालय ने घोषणा की है कि यमनी सेना और स्वयंसेवी बलों ने शनिवार को सऊदी अरब के सीमावर्ती शहर जीज़ान में स्थित एक महत्पूर्ण स्ट्रेटेजिक सऊदी सैन्य अड्डे पर बैलिस्टिक मीज़ाईल से हमला किया है। प्राप्त समाचारों के अनुसार यमनी सेना द्वारा बैलिस्टिक मिसाइल से किया गया हमला अपने सही लक्ष्य पर लगा है।

उल्लेखनीय है कि क़ाहिरा नामक बैलिस्टिक मिसाइल को यमनी सेना ने स्वयं ही बनाया है जो 400 किमी तक मार कर सकता है।

रिपोर्टों के मुताबिक़ यमनी सेना और स्वयंसेवी बलों ने शुक्रवार और शनिवार की मध्य रात्रि को त्यागपत्र दे चुके यमन के भगौड़े राष्ट्रपती मंसूर हादी के समर्थित आतंकियों के ठिकाने पर भी हमला करके यमन के उत्तर-पश्चिमी प्रांत हुज्जा के कई महत्पूर्ण क्षेत्रों को अपने नियंत्रण में ले लिया है।

इसी बीच तुर्की की समाचार एजेंसी अनातोली ने सूचना दी है कि यमनी सेना और स्वयंसेवी बलों ने यमन के पश्चिमी प्रांत माअरिब में स्थित सऊदी गठबंधन सेना की कई सैन्य चौकियों पर हमला करके उसको तबाह कर दिया है। समाचार एजेंसी अनातोली के अनुसार यमनी सेना के इस हमले में दसियों सऊदी सैनिक मारे गए और घायल हुए हैं। (RZ)