इस्राईल से बहरैनी सरकार के संबंध, जनता सड़कों पर
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i51063-इस्राईल_से_बहरैनी_सरकार_के_संबंध_जनता_सड़कों_पर
बहरैन की जनता ने देश के विभिन्न क्षेत्रों में इस्राईल के साथ संबंध सामान्य करने के आले ख़लीफ़ा शासन के प्रयासों की निंदा में प्रदर्शन किए हैं जबकि शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रही जनता पर सुरक्षा बलों ने हमला करके प्रदर्शनकारियों को तितर बितर कर दिया।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Oct १४, २०१७ १८:३९ Asia/Kolkata
  • इस्राईल से बहरैनी सरकार के संबंध, जनता सड़कों पर

बहरैन की जनता ने देश के विभिन्न क्षेत्रों में इस्राईल के साथ संबंध सामान्य करने के आले ख़लीफ़ा शासन के प्रयासों की निंदा में प्रदर्शन किए हैं जबकि शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रही जनता पर सुरक्षा बलों ने हमला करके प्रदर्शनकारियों को तितर बितर कर दिया।

हमारे संवाददाता की रिपोर्ट के अनुसार बहरैनी प्रदर्शनकारियों ने प्रदर्शन के दौरान फ़िलिस्तीन के अतिग्रहणकारी शासन के साथ संबंध सामान्य बनाने के बारे में आले ख़लीफ़ा शासन को परिणामों की ओर से सचेत किया और बल दिया कि देश की जनता इस संबंध की विरोधी है और इसे अपने लिए लज्जा और शर्म का कारण समझती है।

बहरैनी प्रदर्शनकारियों ने इसी प्रकार इस्राईली झंडे को ज़मीन पर बिछा रखा था और उस पर प्रदर्शनकारी गुज़र रहे थे। बहरैनी सुरक्षा बलों ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रही जनता पर हमला किया और उनको तितर बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले प्रयोग किए।

यह प्रदर्शन, मनामा और तेलअवीव को निकट करने के लिए बहरैन नरेश द्वारा एक ज़ायोनी प्रतिनिधि मंडल के निमंत्रण के विरोध में आयोजित हुआ।

इससे पहले बहरैन के विदेशमंत्री ख़ालिद बिन अहमद आले ख़लीफ़ा ने बहरैनी जनता की क्रांति के दमन के लिए ज़ायोनी अनुभव से लाभ उठाने के लिए वाशिंग्टन में इस्राईली अधिकारियों से भेंटवार्ता की थी।

हालिया कुछ महीनों से बहरैन सहित कुछ अरब देश ज़ायोनी शासन के साथ संबंधों को विस्तृत करने की मांग की थी और इस संबंध में प्रयास भी तेज़ कर दिए हैं। (AK)