इराक़ में धमाके 1 हताहत 8 घायल
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i51135-इराक़_में_धमाके_1_हताहत_8_घायल
इराक़ की राजधानी बग़दाद में दो बम धमाके हुए जिसमें 1 व्यक्ति हताहत और 8 अन्य घायल हुए।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Oct १६, २०१७ ०६:१२ Asia/Kolkata
  • इराक़ में धमाके 1 हताहत 8 घायल

इराक़ की राजधानी बग़दाद में दो बम धमाके हुए जिसमें 1 व्यक्ति हताहत और 8 अन्य घायल हुए।

समूरिया न्यूज़ के अनुसार, दक्षिणी बग़दाद के ‘यूसुफ़िया’ इलाक़े में कार बम का धमाका हुआ जिसमें एक 1 व्यक्ति हताहत और 5 अन्य घायल हुए।

दूसरा बम धमाका दक्षिणी बग़दाद के ‘सय्यद अब्दुल्लाह’ इलाक़े में उस समय हुआ जब पुलिस बल के जवान वहां से गुज़र रहे थे। इस धमाके में 3 पुलिसकर्मी घायल हुए।

रिपोर्ट मिलने तक किसी व्यक्ति या गुट ने इन धमाकों की ज़िम्मेदारी नहीं ली थी लेकिन इराक़ी फ़ोर्सेज़ के हाथों उत्तरी इराक़ के नैनवा प्रांत में मिल रही लगातार हार के बाद दाइश इराक़ के विभिन्न शहरों में अंधाधुंध धमाके कर रहा है। (MAQ/N)