इस्राईल के अतिरिक्त कोई दूसरा नहीं बारेज़ानी के साथः मालेकी
इराक़ के उप राष्ट्रपति का कहना है कि बारेज़ानी का साथी अब केवल इस्राईल ही बचा है।
नूरी मालेकी ने गुरूवार को कहा है कि इराक़ के कुर्दिस्तान क्षेत्र के प्रमुख मसूद बारेज़ानी पूरी तरह से अलग-थलग पड़े चुके हैं। उन्होंने कहा कि उनका दोस्त इस्राईल ही अब बाक़ी बचा है उनके साथ।
इराक़ के उप राष्ट्रपति ने अपने एक टेलिविज़न इन्टरव्यू में कहा कि एक-एक करके बारेज़ानी के सारे साथी उसे छोड गए और अब केवल इस्राईल ही बाक़ी बचा है। उन्होंने कहा कि करकूक नगर, कुर्दिस्तान का हिस्सा नहीं हो सकता।
नूरी मालेकी ने कहा कि मसूद बारेज़ानी ने इराक़ की वर्तमान स्थिति का दुरूपयोग किया लेकिन जनमत संग्रह करवाके विश्वासघात किया है। उन्होंने कहा कि अब स्थिति यह हो गई है कि केवल अवैध ज़ायोनी शासन ही मसूद बारेज़ानी के साथ है बाक़ी कोई भी उसका साथ नहीं दे रहा है।