दाइश की धमकी के बाद कुवैत में सुरक्षा के कड़े प्रबंध
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i51377-दाइश_की_धमकी_के_बाद_कुवैत_में_सुरक्षा_के_कड़े_प्रबंध
आतंकवादी गुट दाइश द्वारा कुवैत में धमकी दिए जाने के बाद कुवैत की सुरक्षा एजेन्सियों ने देश के विभिन्न क्षेत्रों में सुरक्षा के कड़े प्रबंध कर दिए हैं।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
Oct २२, २०१७ १७:४० Asia/Kolkata
  • दाइश की धमकी के बाद कुवैत में सुरक्षा के कड़े प्रबंध

आतंकवादी गुट दाइश द्वारा कुवैत में धमकी दिए जाने के बाद कुवैत की सुरक्षा एजेन्सियों ने देश के विभिन्न क्षेत्रों में सुरक्षा के कड़े प्रबंध कर दिए हैं।

कुवैत से प्रकाशित होने वाले समाचार अलक़ब्स ने लिखा है कि सीरिया और इराक़ में आतंकवादी गुट दाइश की पूर्ण पराजय के बाद कुवैत सरकार ने देश में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है।

इस रिपोर्ट में बताया गया है कि क्षेत्रीय व अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षा संस्थाओं के बीच उच्च स्तर पर समन्वय पाया जाता है और कुवैत में रहने वाले स्थानीय और विदेशी नागरिकों पर जिनके दाइश के साथ संपर्क हो सकते हैं, कड़ी नज़र रखी जा रही है।

सीरिया और इराक़ में विभिन्न क्षेत्रों में सेना और स्वयं सेवी बलों के हाथों भारी पराजय के बाद कुछ स्थानीय संचार माध्यमों ने दाइश के तत्वों के हवाले से बताया है कि आतंकवादी गुट दाइश ने विभिन्न क्षेत्रीय देशों को हमले की धमकी दी है। (AK)