इराक़, सलाहुद्दीन प्रांत में दाइश का हमला विफल
इराक के वाॅर मीडिया सेन्टर ने मंगलवार को सलाहुद्दीन प्रांत में सरकारी बलों पर आतंकी हमलों की योजना को विफल बनाने की सूचना दी है।
अल आलम टीव चैनल की रिपोर्ट के अनुसार आतंकवादी गुट दाइश के तीन आतंकवादी जिनमें दो आत्मघाती हमलावर थे मंगलवार को सलाहुद्दीन प्रांत के मकहूल नामक पर्वतीय क्षेत्र में आतंकवादी कार्यवाही करना चाहते थे जिसेसेना के हवानों ने समय रहते ही विफल बना दिया।
इसी मध्य इराक़ी सूत्रों ने बताया है कि इराक़ की वायु सेना ने अंबार प्रांत में आतंकियों के ठिकानों पर बमबारी की जिसमें दाइश की धमाका करने वाली यूनिट का प्रमुख मारा गया। बताया गया है कि इस हमले में अहमद अलएैसावी और रियाह हलबूसी अपने कई साथियों के साथ मारे गये।
रिपोर्ट में बताया गया है कि इराक़ की वायु सेना के युद्धक विमानों ने अंबार प्रांत के मरुस्थलीय क्षेत्र में दाइश के ठिकाने पर भीषण बमबारी की जिसमें यह आतंकवादी मारे गये। आतंकवादी गुट दाइश के नियंत्रण में अंबार प्रांत के केवल दो क्षेत्र ही बाक़ी बचे हैं और दाइश के बचे हुए तकफ़ीरी तत्व सीरिया से मिली इराक़ की सीमा पर स्वयं सेवी बलों पर आए दिन हमले करते रहते हैं। (AK)