मुहम्मद बिन सलमानः हम चरमपंथ को जल्द ही ख़त्म कर देंगे
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i51454-मुहम्मद_बिन_सलमानः_हम_चरमपंथ_को_जल्द_ही_ख़त्म_कर_देंगे
सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस ने चेतावनी देते हुए कहा कि देश में किसी को भी चरमपंथ फैलाने की अनुमति नहीं दी जाएगी और सऊदी अरब के मध्यमार्गी इस्लामी देश बनाने के लिए ठोस क़दम उठाए जाएंगे।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Oct २५, २०१७ ०६:१३ Asia/Kolkata
  • मुहम्मद बिन सलमानः हम चरमपंथ को जल्द ही ख़त्म कर देंगे

सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस ने चेतावनी देते हुए कहा कि देश में किसी को भी चरमपंथ फैलाने की अनुमति नहीं दी जाएगी और सऊदी अरब के मध्यमार्गी इस्लामी देश बनाने के लिए ठोस क़दम उठाए जाएंगे।

राजधानी रियाज़ में एक आर्थिक फ़ोरम को संबोधित करते हुए मुहम्मद बिन सलमान ने कहा कि हम उस तरफ़ वापस जा रहे हैं जो हम पहले थे एक माडरेट इस्लाम जो सभी धर्मों और दुनिया के लिए आज़ाद हो।

मुहम्मद बिन सलमान ने कहा कि हम अगले तीस साल विध्वंसकारी योजनाओं के साथ नहीं गुज़ारेंगे, हम उन्हें आज तबाह कर देंगे और हम चरमपंथ को जल्दी ख़त्म कर देंगे।

इससे पहले मुहम्मद बिन सलमान की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि रियाज़ सरकार पशिचमोत्तरी इलाक़े में फ़्री इकानामिक ज़ोन बनाने जा रही है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना को एनईओएम का नाम दिया गया है। इस ज़ोन को सऊदी अरब के अन्य इलाक़ों में लागू क़ानून से अलग नियमों के तहत चलाया जाएगा।

सऊदी अरब के मामलों के विशेषज्ञों का कहना है कि मुहम्मद बिन सलमान ने घोषणाएं तो कई कर दी हैं लेकिन अब तक उन पर अमल करने में पीछे रहे हैं। सऊदी अरब में महिलाओं को ड्राइविंग की अनुमति दिए जाने को एक महत्वपूर्ण क़दम कहा जा रहा है लेकिन सरकार की नीति की आलोचना करने पर लोगों को जेल में डाल देने की प्रक्रिया आज भी जारी है।

मुहम्मद बिन सलमान के नेतृत्व में ही पूर्वी इलाक़ों में शीया समुदाय के लोगों के विरुद्ध दमनकारी अभियान भी चलाया गया।

सऊदी अरब की जेलों में आज भी राजनैतिक क़ैदियों की संख्या बहुत अधिक है और मानवाधिकार के अंतर्राष्ट्रीय संगठनों ने सऊदी सरकार से मांग की है कि वह राजनैतिक क़ैदियों को तत्काल रिहा करे।