यमनी सेना का हमला, सऊदी अरब का हथियारों का भंडार तबाह
यमनी सेना ने सऊदी अरब के सीमावर्ती क्षेत्र नजरान में सऊदी सैन्य छावनी पर मीज़ाइल से हमला किया।
यमनी सेना का कहना है कि उसके मीज़ाइल यूनिट ने सऊदी अरब के दक्षिणी सीमावर्ती क्षेत्र नजरान में सऊदी सेना के हथियारों के एक गोदाम पर क़ाहिर एम-2 मीज़ाइल से हमला करके उक्त गोदाम को पूरी तरह तबाह कर दिया।
यमनी सेना के बयान में कहा गया है कि सऊदी अरब के हमलों के जवाब में नजरान में बैर अस्करी नामक क्षेत्र में सऊदी सैन्य अड्डे को क़ाहिर एम -2 मीज़ाइल से निशाना बनाया गया जिसमें हथियारों का एक गोदाम पूरी तरह तबाह हो गया और सऊदी सैनिकों को भी जानी नुक़सान हुआ किन्तु इसका पूरा ब्योरा पता नहीं चल सका।
इसी मध्य संयुक्त अरब इमारात की सेना ने भी अपने एक बयान में स्वीकार किया है कि उसका एक सैनिक नजरान सीमावर्ती क्षेत्र में मारा गया है।
दूसरी ओर अलजज़ीरा टीवीचैनल ने रिपोर्ट दी है कि यमन के जनांदोलन अंसारुल्लाह के एक नेता इब्राहीम मुअय्यिद हज्जा प्रांत में सऊदी अरब के हवाई हमले में मारे गये। (AK)