यमन, सेना के एंटी एयर क्राफ़्ट ने सऊदी विमान मार गिराया
यमन की सेना के एंटी एयर क्राफ़्ट सिस्टम ने पूर्वी सनआ के नेहम शहर में सऊदी अरब के एक टाइफ़ून विमान को मार गिराया है।
इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार यमन वायु रक्षा विभाग ने कहा है कि इस सऊदी युद्धक विमान को ज़मीन से हवा में मार करने वाले मीज़ाइल से मार गिराया गया।
टाइफ़ोन सेना का एक मज़बूत और शक्तिशाली विमान समझा जाता है और सऊदी अरब के पास इस प्रकार के 72 विमान हैं।
यमन की वायु सेना के कमान्डर जनरल इब्राहीम अश्शामी ने कहा कि देश की वायु सीमा के समीकरण बदल रहे हैं और दुश्मनों को इस संबंध में यमन की चेतावनियों को गंभीरता से लेनी चाहिए।
सऊदी अरब ने अमरीका के समर्थन और संयुक्त राष्ट्र संघ के पूर्ण मौन के साए में मार्च 2015 से यमन का ज़मीनी, हवाई और समुद्री परिवेष्टन कर रखा है।
सऊदी अरब, यमन के त्यागपत्र दे चुके राष्ट्रपति मंसूर हादी को सत्ता में पहुंचाने के लिए यमन पर व्यापक हमले कर रहा है।
यमन पर सऊदी अरब के हमलों में अब तक 13 हज़ार से अधिक यमनी हताहत, दसियों हज़ार घायल और लाखों बेघर हो चुके हैं। सऊदी अरब के हमलों के कारण इस देश का आधार भूत ढांचा भी तबाह हो गया है।
निर्धन अरब देश यमन पर सऊदी अरब के व्यापक हमलों के कारण इस देश को दवाओं और खाद्यय पदार्थों की कमी का सामना है जिसके कारण विभिन्न प्रकार की बीमारियां पैदा हो रही हैं। (AK)