बग़दाद के उत्तरी उपनगरीय शहर में धमाका, कई घायल
-
बग़दाद में धमाके की तस्वीर (फ़ाइल फ़ोटो)
इराक़ की राजधानी बग़दाद के उत्तरी उपनगरीय शहर ताजी के सनाई मोहल्ले में एक बम धमाका हुआ जिसमें 3 लोग घायल हुए।
इराक़ी न्यूज़ एजेंसी वाअ के अनुसार, इराक़ के सुरक्षा सूत्र ने बताया कि यह धमाका शनिवार को हुआ।
शुक्रवार को राजधानी बग़दाद में दो धमाके हुए थे जिसमें एक व्यक्ति हताहत और 5 लोग घायल हुए थे। पहला धमाका दक्षिणी बग़दाद में एक चेकपोस्ट के निकट हुआ जिसमें सुन्नी क़बीलों के जवानों पर आधारित पहरा देने वाले विशेष बल का एक सदस्य हताहत और 2 अन्य घायल हुए जबकि दूसरा धमाका पूर्वी बग़दाद के नहरवान इलाक़े में एक बाज़ार के निकट हुआ था जिसमें 3 लोग घायल हुए थे।
इराक़, जिसे 2014 से देश के कुछ शहरों पर आतंकवादी गुट दाइश के क़ब्ज़े का सामना था, देश के बहुत बड़े भाग को आतंकियों के वजूद से पाक करने में सफल हो गया है। इराक़ी फ़ोर्सेज़ के हाथों ख़ास तौर पर उत्तरी प्रांत नैनवा में मिल रही एक के बाद एक हार से बौखलाया दाइश, राजधानी बग़दाद सहित विभिन्न शहरों में आम लोगों का जनसंहार कर रहा है। (MAQ/N)