ईरान के विरुद्ध सऊदी विदेशमंत्री का घिसा पिटा दावा
सऊदी अरब के विदेशमंत्री ने एक बार फिर घिसा पिटा ईरान विरोधी बयान देते हुए दावा किया कि ईरान, अब भी यमनी छापामारों का समर्थन कर रहा है और यमन संकट के समाधान के मार्ग में रोड़े अटका रहा है।
हमारे संवाददाता की रिपोर्ट के अनुसार, सऊदी अरब के विदेशमंत्री आदिल अलजुबैर ने रविवार को सऊदी गठबंधन के समर्थक देशों के नाम से आयोजित कांफ़्रेंस में दावा किया कि यमनी छापामारों की कार्यवाहियों ने हमें उनके विरुद्ध कार्यवाही पर मजबूर किया।
सऊदी अरब के विदेशमंत्री ने यमन के जनांदोलन के लिए छापामार शब्द का प्रयोग एेसी स्थिति में किया कि इन्हीं सैनिकों ने अपनी कम ताक़त और कम छमताओं के बल पर सऊदी अरब और सऊदी मज़दूरों के दांत खट्टे कर दिए हैं।
सऊदी अरब के विदेशमंत्री ने एेसी स्थिति में एक बार फिर ईरान पर हस्तक्षेप और संकट के समाधान में रोड़े अटकाने का आरोप लगाया है कि सीरिया और यमन में रियाज़ की नीतियां विफल रही हैं और इन पर पर्दा डालने के लिए ईरान पर आरोप लगाए जा रहे हैं। (AK)