सऊदी ठिकानों पर हमले आगे भी जारी रहेंगेः अंसारुल्लाह
Nov ०९, २०१७ १३:३८ Asia/Kolkata
अंसारुल्लाह ने एलान किया है कि जबतक यमन पर हमले जारी रहेंगे तबतक जवाबी कार्यवाही जारी रहेगी।
यमन के अंसारुल्लाह आन्दोलन के प्रवक्ता ने कहा है कि जबतक सऊदी अरब की ओर से अतिक्रमण जारी रहेगा, हमारी जवाबी कार्यवाही नहीं रुकेगी।
मुहम्मद अब्दुस्सलाम ने कहा कि सऊदी अरब और उसके पिट्टठुओं के ठिकानों पर हमले, यमन की जनता की रक्षा के लिए हैं। उन्होंने कहा कि यह हमले उस समय तक जारी रहेंगे जबतक यमन पर सऊदी अतिक्रमण जारी रहेगा।
अंसारुल्लाह के प्रवक्ता ने कहा कि अमरीका की ओर से सऊदी अरब का समर्थन यह दर्शाता है कि वह सऊदी गठबंधन के साथ है।
टैग्स