यमन के रक्षा मंत्रालय पर सऊदी फ़ाइटर जेट ने की बमबारी
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i52010-यमन_के_रक्षा_मंत्रालय_पर_सऊदी_फ़ाइटर_जेट_ने_की_बमबारी
सऊदी फ़ाइटर जेट ने यमन की राजधानी सनआ में इस देश के रक्षा मंत्रालय की इमारत पर बमबारी की।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
Nov ११, २०१७ ०६:५६ Asia/Kolkata
  • यमन के रक्षा मंत्रालय पर सऊदी फ़ाइटर जेट ने की बमबारी

सऊदी फ़ाइटर जेट ने यमन की राजधानी सनआ में इस देश के रक्षा मंत्रालय की इमारत पर बमबारी की।

शुक्रवार की रात हुयी इस बमबारी में कम से कम 7 लोग घायल हुए जिनमें कुछ की हालत चिंताजनक बनी हुयी है। सऊदी फ़ाइटर जेट ने 2 बार यमन के रक्षा मंत्रालय की इमारत पर बमबारी की।

बुधवार की रात भी सऊदी युद्धक विमानों ने उत्तरी सनआ में राष्ट्रपति गार्ड के ट्रेनिंग सेंटर पर 3 बार बमबारी की थी।

यमन पर सऊदी अरब का अतिक्रमण मार्च 2015 से अमरीका के समर्थन और संयुक्त राष्ट्र संघ की ख़ामोशी के साए में जारी है। सऊदी अरब ने यमन की ज़मीनी, हवाई और समुद्री नाकाबंदी कर रखी है।

यमन पर सऊदी अरब के अतिक्रमण में अब तक 13000 से ज़्यादा बेगुनाह यमनी मारे गए, दसियों हज़ार घायल हुए और दसियों लाख लोग विस्थापित हुए। इसी प्रकार सऊदी अरब के हमलों में यमन के मूलभूत ढांचे तबाह हो गए हैं।

सऊदी अरब के अतिक्रमण के कारण यमन को दवाओं और खाद्य पदार्थ की बहुत ज़्यादा कमी और हैज़े फैलने की समस्या का सामना है। (MAQ/N)