ग़ज़्ज़ा की पट्टी के निकट इस्राईल का युद्धअभ्यास
ज़ायोनी सूत्रों ने बताया है कि ग़ज़्ज़ा पट्टी के निकट इस्राईल ने सैन्य अभ्यास आरंभ किया है।
इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार ग़ज़्ज़ा पट्टी के निकट इस्राईली सेनिकों का युद्धअभ्यास तीन दिनों तक चलेगा। यह युद्धअभ्यास बुधवार तक चलेगा। ज़ायोनी संचार माध्यमों ने गुरूवार को यह रिपोर्ट दी थी कि इस्राईल के सैनिक, ग़ज़्ज़ा पट्टी के निकट मिसाइल सिस्टम लगा रहे हैं। इससे पहले बुधवार को ज़ायोनी शासन ने ग़ज़्ज़ा की पट्टी से लगने वाले अवैध अधिकृत क्षेत्र को सैन्य क्षेत्र घोषित किया था। इसी बीच यह भी सूचना है कि इस्राईली सैनिकों ने दक्षिणी लेबनान में लेबनानी सेना की गश्ती टुकड़ी पर स्मोक ग्रेनेड से हमला किया है।
यह भी पढ़ें: इस्रईली सेना ने लेबनानी सेना की गश्ती टुकड़ी पर ग्रेनेड मारा
बताया जा रहा है कि इस्राईल की ओर से इस प्रकार की कार्यवाही का मुख्य कारण फ़िलिस्तीनी प्रतिरोधकर्ता गुटों की किसी भी कार्यवाही का मुक़ाबला करना है जिन्होंने ग़ज़्ज़ा पट्टी में एक सुरंग पर इस्राईल के हमले के बाद एलान किया था कि इसका जवाद ज़रूर दिया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि ज़ायोनियों ने 30 अक्तूबर को ग़ज्ज़ा की पट्टी के पूर्व में स्थित एक सुरंग पर हवाई हमला किया था जिसके परिणाम स्वरूप 12 फ़िलिस्तीनी शहीद हो गए थे।