हीत की आज़ादी का अभियान आरंभ
Mar १९, २०१६ ११:२६ Asia/Kolkata
दाइश के हाथों से इराक़ के अलअंबार प्रांत के पूर्वी क्षेत्रों को स्वतंत्र कराने का अभियान आरंभ हो चुका है।
फ़्रांस प्रेस के अनुसार एक इराक़ी कमांडर अली इब्राहीम दबऊन ने शनिवार को बताया है कि आज से हीत तथा कबीसे नामक नगरों को स्वतंत्र कराने के लिए सैन्य अभियान शुरू हो गया है। कबीसे, हीत नगर के निकट स्थित एक छोटा सा शहर है जो 2014 से आतंकवादी गुट दाइश के नियंत्रण में है।
हीत नगर में दाइश के जघन्य अपराधों के कारण इस नगर के कम से कम तीस हज़ार लोग वहां से भाग कर इराक़ के अन्य क्षेत्रों में चले गए।
ज्ञात रहे कि इराक़ में जून सन 2014 से दाइश के उदय के समय से अबतक तीस लाख से अधिक लोग अपने घरबार छोड़कर पलायन पर विवश हुए हैं।
टैग्स