बग़दाद में बम धमाका कई घायल
Nov २०, २०१७ १५:५१ Asia/Kolkata
-
इराक़ में बम धमाके की एक तस्वीर (फ़ाइल फ़ोटो)
इराक़ की राजधानी बग़दाद के पश्चिमी भाग में एक बम धमाके में 4 लोग घायल हुए हैं।
समाचार एजेंसी वाअ के अनुसार, इराक़ के सुरक्षा सूत्र ने बताया कि यह धमाका सोमवार की सुबह बग़दाद के अबू ग़रेब इलाक़े में एक दुकान के निकट हुआ। धमाके के बाद पुलिस के जवान घटना स्थल पर पहुंचे और उन्होंने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
इससे पहले जारी महीने नवंबर की 13 तारीख़ को उत्तरी बग़दाद में एक धमाके में 5 लोग घायल हुए थे।
ग़ौरतलब है कि इराक़ी फ़ोर्सेज़ से ख़ास तौर पर उत्तरी प्रांत नैनवा में मिल रही निरंतर हार के कारण दाइश के आतंकी बग़दाद सहित इराक़ के विभिन्न शहरों में बम धमाके कर रहे हैं। (MAQ/N)
टैग्स