इस्राईल की नीतियां विफल हो चुकी हैंः पूर्व ज़ायोनी प्रधानमंत्री
ज़ायोनी शासन के पूर्व प्रधनमंत्री ने रूस के सूची शहर में रूस व सीरिया के राष्ट्राध्यक्षों की मुलाक़ात को इस्राईल की विदेश नीति की पराजय का चिन्ह बताया है।
इस्राईल के पूर्व प्रधानमंत्री व युद्ध मंत्री एहुद बराक ने सोमवार को सूची में बश्शार असद और विलादिमीर पुतीन की मुलाक़ात पर प्रतिक्रिया जताते हुए कहा कि यह इस्राईल की विदेश नीति की विफलता की निशानी है। उन्होंने पुतीन से ज़ायोनी प्रधानमंत्री नेतनयाहू और सीरियाई राष्ट्रपति बश्शार असद की मुलाक़ातों की तुलना करते हुए नेतनयाहू की सुरक्षा, राजनैतिक व आर्थिक नीतियों की आलोचना की और उनसे त्यागपत्र की मांग की।
ज्ञात रहे कि रूस व सीरिया के राष्ट्राध्यक्षों ने सोमवार को रूस के सूची शहर में मुलाक़ात की थी जो कई घंटे जारी रही। इस मुलाक़ात में दोनों पक्षों ने सीरिया की संप्रभुता, स्वाधीनता और अखंडता की रक्षा का संकल्प दोहराते हुए इस देश के संकट का राजनैतिक समाधान खोजे जाने पर बल दिया था। (HN)