बगदाद में हमले, 9 हताहत 12 घायल
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i5272-बगद_द_म_हमल_9_हत_हत_12_घ_यल
इराक की राजधानी बगदाद में हिंसक घटनाओं में कम से कम 21 लोग हताहत और घायल हो गये हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Mar १९, २०१६ २३:५० Asia/Kolkata
  • बगदाद में हमले, 9 हताहत 12 घायल

इराक की राजधानी बगदाद में हिंसक घटनाओं में कम से कम 21 लोग हताहत और घायल हो गये हैं।

इराकी अधिकारियों ने बताया है कि शनिवार को दक्षिणी बगदाद के स्थानीय बाज़ार महमूदिया में एक बम धमाके में 2 लोग मारे गये और 7 घायल हो गये।

रिपोर्ट के अनुसार इसी प्रकार दक्षिणी बगदाद के मदायन क्षेत्र में आतंकवादियों ने हमला करके एक ही परिवार के 6 लोगों की हत्या कर दी।

इसी प्रकार बगदाद के हय्युल आमिल नामक क्षेत्र में एक बम विस्फोट में 1 व्यक्ति हताहत और 5 अन्य घायल हो गये।

रिपोर्ट के अनुसार इराकी सैनिकों ने सऊदी अरब की सीमा से लगे इराकी प्रान्त अलअंबार में दाइश से एक झड़प में उन्हें एक क्षेत्र से खदेड़ दिया जबकि बाबिल में भी आतंकवादियों के 10 गुटों के सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया गया। इसी क्षेत्र में दाइश के भी कई आतंकवादी गिरफ्तार किये गये। (Q.A.)