तुर्की और यूरोपीय संघ ने आतंकवाद से मुकाबले पर बल दिया
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i53035-तुर्की_और_यूरोपीय_संघ_ने_आतंकवाद_से_मुकाबले_पर_बल_दिया
तुर्की और यूरोपीय संघ ने आतंकवाद से मुकाबले के संबंध में एक संयुक्त विज्ञप्ति जारी की है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Nov ३०, २०१७ ०८:५४ Asia/Kolkata
  • तुर्की और यूरोपीय संघ ने आतंकवाद से मुकाबले पर बल दिया

तुर्की और यूरोपीय संघ ने आतंकवाद से मुकाबले के संबंध में एक संयुक्त विज्ञप्ति जारी की है।

हमारे संवाददाता की रिपोर्ट के अनुसार इस संयुक्त विज्ञप्ति में दोनों पक्षों ने बल देकर कहा है कि आतंकवाद से मुकाबले के लिए संयुक्त नीति अपनाये जाने की ज़रूरत है क्योंकि आतंकवादी अब भी तुर्की और यूरोपीय देशों के लिए ख़तरा बने हुए हैं।

तुर्की और यूरोपीय संघ के मध्य जो वार्ता हुई है उसमें सुरक्षा और सूचनाओं के आदान- प्रदान में वृद्धि जैसे मामलों को अधिक किये जाने पर बल दिया गया।

इसी प्रकार तुर्की और यूरोपीय संघ ने सहमति जताई है कि आतंकवाद से मुकाबले को अंतरराष्ट्रीय सतह तक पहुंच जाने तक उनके मध्य सहकारिता जारी रहेगी। MM