उत्तरी बग़दाद में बम धमाका
उत्तरी बग़दाद में एक बम धमाका हुआ जिसमें 5 लोग घायल हुए।
समाचार एजेंसी सूमरिया न्यूज़ के अनुसार, पुलिस सूत्र ने बताया कि यह धमाका उत्तरी बग़दाद के ताजी और हमामियात व्यापारिक मुहल्लों के निकट हुआ।
इस सूत्र ने कहा कि धमाके के बाद सुरक्षा बल तुरंत घटनास्थल पहुंचे और वहां का घेराव कर लिया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
पिछले हफ़्ते सोमवार को बग़दाद के दक्षिण-पूर्व में एक धमाके में 17 लोग हताहत और 28 अन्य घायल हुए।
ग़ौरतलब है कि इराक़ी फ़ोर्सेज़ के हाथों निरंतर विफलताओं के कारण दाइश के बचे खुचे तत्व इराक़ के विभिन्न शहरों में जनसंहार कर रहे हैं।
दाइश ने 2014 को अमरीका और उसके सऊदी अरब सहित दूसरे घटकों के समर्थन से इराक़ के उत्तरी और पश्चिमी क्षेत्रों का अतिग्रहण कर लिया था लेकिन इराक़ी सेना ने स्वंयसेवी बल के साथ संयुक्त अभियान के ज़रिए इन क्षेत्रों को दाइश के वजूद से पाक कर दिया और व्यवहारिक रूप से इराक़ में दाइश का काम तमाम हो चुका है। (MAQ/N)