अबूधाबी में परमाणु प्रतिष्ठान पर यमन का मिसाइल से हमला
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i53241-अबूधाबी_में_परमाणु_प्रतिष्ठान_पर_यमन_का_मिसाइल_से_हमला
यमन की ओर से संयुक्त अरब इमारात के परमाणु प्रतिष्ठान पर मिसाइल से हमला किया गया।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Dec ०३, २०१७ १२:३२ Asia/Kolkata
  • अबूधाबी में परमाणु प्रतिष्ठान पर यमन का मिसाइल से हमला

यमन की ओर से संयुक्त अरब इमारात के परमाणु प्रतिष्ठान पर मिसाइल से हमला किया गया।

यमन के अलमसीरा टीवी चैनेल की रिपोर्ट के अनुसार इस देश के मिसाइल केन्द्र से संयुक्त अरब इमारात के अबूधाबी स्थित परमाणु प्रतिष्ठान "बराका" पर मिसाइल से हमला किया गया।  अलमसीरा ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि आज रविवार को यमन की ओर से यूएई के अबूधाबी स्थित परमाणु प्रतिष्ठान बराका पर क्रूज़ मिसाइल से हमला किया गया।

यूएई का बराका परमाणु प्रतिष्ठन, इस देश का पहला परमाणु प्रतिष्ठान है जिसकी लागत 30 अरब डाॅलर है।  इसमें 5600 मेगावाट बिजली के उत्पादन की क्षमता है।  यूएई का यह परमाणु प्रतिष्ठान इसी वर्ष से अपना काम आरंभ करने वाला है।

अबूधाबी में परमाणु प्रतिष्ठान पर मिसाइल के हमले की सूचना एेसी स्थिति में सामने आई है कि जब अरबी सामचारपत्र "रायुलयौम" के अनुसार यमन की राजधानी सनआ की हालिया अशांति का कारण यूएई और सऊदी अरब का षडयंत्र है जिसके अन्तर्गत अली अब्दुल्लाह सालेह के पुत्र को यमन में सत्ता तक पहुंचाना है।