यमन ने सऊदी अरब को कड़ी चेतावनी दी
यमन के विदेश मंत्रालय ने नाकाबंदी के बदले नाकाबंदी के समीकरण को स्थापित करने पर ज़ोर देते हुए रियाज़ को किसी भी तनाव वृद्धि और उसके परिणामों के बारे में कड़ी चेतावनी दी।
यमन के विदेश मंत्रालय ने एक बयान में घोषणा किया कि सऊदी शासन का स्थिति बिगाड़ने के लिए आगे बढ़ना एक व्यापक विस्तार का सामना करेगा जिसके परिणामों को वह सहन करने में सक्षम नहीं होगा।
इस बयान में कहा गया है कि नाकाबंदी के बदले नाकाबंदी का समीकरण एक निर्विवाद वास्तविकता के रूप में पूरी तरह से स्थापित हो चुका है। यमन ने अपने वैध अधिकारों को प्राप्त करने के लिए अन्य सभी विकल्पों को आजमाने के बाद इस निर्णय का सहारा लिया।
यमन के विदेश मंत्रालय ने सऊदी अरब के साथ कुछ तालमेल को औपचारिक बताते हुए ज़ोर दिया कि स्वतंत्र दुनिया यमन के रुखों की वैधता की पुष्टि करती है। सऊदी शासन के सदमे और आघात को पचाने का प्रयास विफल हो गया है और अब वह अपने अपराधों के दलदल में और अधिक धँस रहा है। mm