सऊदी एजेंटों पर क़हर बनकर टूटी “ज़िलज़ाल”
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i53869-सऊदी_एजेंटों_पर_क़हर_बनकर_टूटी_ज़िलज़ाल
यमनी सेना की “ज़िलज़ाल” नामक बैलिस्टिक मिसाइल सऊदी एजेंटों पर क़हर बनकर बरसी और दर्जनों एजेंटों को ढेर कर दिया।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Dec १३, २०१७ १२:५६ Asia/Kolkata
  • सऊदी एजेंटों पर क़हर बनकर टूटी “ज़िलज़ाल”

यमनी सेना की “ज़िलज़ाल” नामक बैलिस्टिक मिसाइल सऊदी एजेंटों पर क़हर बनकर बरसी और दर्जनों एजेंटों को ढेर कर दिया।

अलमसीरी टीवी की रिपोर्ट के मुताबिक़ ताइज़ के बैरबाशा क्षेत्र में स्थित सऊदी एजेंटों के महत्वपूर्ण ख़ुफ़िया ठिकानों को निशाना बनाते हुए यमन की ज़िज़ाल नामक बैलिस्टिक मिसाइलों ने क़हर ढा दिया। इस मिसाइल हमले में दर्जनों सऊदी एजेंटों के मारे जाने और दसियों के घायल होने की सूचना है।

यमनी सूत्रों के अनुसार मिसाइल हमले में सऊदी एजेंटों के ख़ुफ़िया ठिकानों में मौजूद हथियारों का एक बड़ा भंड़ार पूरी तरह तबाह हो गया है।

दूसरी ओर यमन पर  सऊदी अरब के पाश्विक हमलों का क्रम जारी है। मंगलवार रात  और बुधवार सुबह सऊदी लड़ाकू विमानों ने ताइज़ प्रांत के अलमखा क्षेत्र पर कई भार भीषण बामबारी की है। सऊदी अरब का ताज़ा बमबारी में 9 यमनी आम नागरिकों की मौत हो गई है।

उल्लेखनीय है कि सऊदी अरब ने अमेरिका, संयुक्त अरब अमीरात और कुछ अन्य देशों के समर्थन से मार्च 2015 से यमन जैसे निर्धन देश पर हमला कर रखा है। सऊदी अरब और उसके घटक देशों के हमले और घेराबंदी के कारण अबतक हज़ारों यमनी हताहत हो चुके हैं जिनमें महिलाओं और बच्चों की संख्या अधिक है। (RZ)