बैतुल मुक़द्दस, फ़िलिस्तीन सरकार की राजधानी हैः ओआईसी
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i53893-बैतुल_मुक़द्दस_फ़िलिस्तीन_सरकार_की_राजधानी_हैः_ओआईसी
तुर्की के इस्तांबोल शहर में इस्लामी सहयोग संगठन के राष्ट्राध्यक्षों की आपात बैठक में भाग लेने वालों ने अपने बयान में कहा कि विश्व समुदाय को पूर्वी बैतुल मुक़द्दस को फ़िलिस्तीन सरकार की राजधानी के रूप में स्वीकार करना चाहिए।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Dec १३, २०१७ १७:११ Asia/Kolkata
  • बैतुल मुक़द्दस, फ़िलिस्तीन सरकार की राजधानी हैः ओआईसी

तुर्की के इस्तांबोल शहर में इस्लामी सहयोग संगठन के राष्ट्राध्यक्षों की आपात बैठक में भाग लेने वालों ने अपने बयान में कहा कि विश्व समुदाय को पूर्वी बैतुल मुक़द्दस को फ़िलिस्तीन सरकार की राजधानी के रूप में स्वीकार करना चाहिए।

तुर्की की अनातोली समाचार एजेन्सी की रिपोर्ट के अनुसार इस्लामी सहयोग संगठन के 48 सदस्य देशों ने बुधवार को इस्तांबोल में संगठन के राष्ट्राध्यक्षों के शिखर सम्मेलन की समाप्ति पर बैतुल मुक़द्दस के बारे में अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प के फ़ैसले पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यदि संयुक्त राष्ट्र संघ की सुरक्षा परिषद ने इस संबंध में कोई कार्यवाही नहीं की जो हम इस मामले को संयुक्त राष्ट्र संघ की महासभा में उठाएंगे।

इस्लामी सहयोग संगठन ने फ़िलिस्तीनी जनता की आकांक्षाओं के समर्थन पर बल देते हुए कहा कि अमरीकी सरकार, इस फ़ैसले के जो परिणाम होंगे उसकी ज़िम्मेदार होगी।

इस बैठक में भाग लेने वालों ने बैतुल मुक़द्दस के बारे में अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प की कार्यवाही को रद्द करते हुए अमरीकी दूतावास को तेल अवीव से बैतुल मुक़द्दस स्थानांतरित किए जाने की आलोचना की।

ज्ञात रहे कि अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प ने बुधवार छह दिसम्बर को बैतुल मुक़द्दस को इस्राईल की राजधानी घोषित कर दिया था जिस पर पूरी दुनिया की कड़ी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। (AK)