सीरिया में अमरीकी सैनिकों की उपस्थिति ग़ैर क़ानूनीः रूस
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i53903-सीरिया_में_अमरीकी_सैनिकों_की_उपस्थिति_ग़ैर_क़ानूनीः_रूस
रूस का कहना है कि सीरिया में अमरीकी सैनिकों की उपस्थिति किसी भी दृष्टि से वैध नहीं है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Dec १४, २०१७ ०५:१० Asia/Kolkata
  • सीरिया में अमरीकी सैनिकों की उपस्थिति ग़ैर क़ानूनीः रूस

रूस का कहना है कि सीरिया में अमरीकी सैनिकों की उपस्थिति किसी भी दृष्टि से वैध नहीं है।

रूस के विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता ने स्पष्ट शब्दों में कहा हैे कि सीरिया के भीतर अमरीकी सैनिकों की मौजूदगी पूरी तरह से अवैध है अतः अमरीकी सैनिकों को सीरिया छोड़कर चले जाना चाहिए।

रूसी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया ज़ाख़ारोव ने बुधवार को संवाददाता सम्मेलन में सीरिया के भीतर अमरीकी सैनिकों की उपस्थिति और दाइश की पराजय के बारे में बात की।उन्होंने कहा कि यह बात स्वीकार नहीं की जा सकती कि दाइश की आड़ में अमरीकी सैनिक अवैध रूप में सीरिया में बने रहें।  मारिया ने कहा कि अमरीका का यह दावा स्वीकार योग्य नहीं है कि दाइश को अभी पूरी तरह से सीरिया में पराजित नहीं किया जा सका है इसलिए उसके सैनिकों का वहां पर बने रहना उचित है।  उन्होंने कहा कि सीरिया में अमरीकी सैनिकों का बने रहना, इस देश की संप्रभुता के लिए गंभीर ख़तरा है।

रूस के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया ने कहा कि सीरिया में रूस की उपस्थिति, सीरिया सरकार के अनुरोध पर है जबकि अमरीका, दमिश्क़ के साथ किसी भी प्रकार की सहमति के बिना स्वेच्छा से सीरिया में मौजूद है जो अवैध है।