ट्रम्प के फ़ैसले के ख़िलाफ़ फ़िलिस्तीन समेत दुनिया भर में प्रदर्शन
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i53989-ट्रम्प_के_फ़ैसले_के_ख़िलाफ़_फ़िलिस्तीन_समेत_दुनिया_भर_में_प्रदर्शन
अमरीकी राष्ट्रपति द्वारा बैतुल मुक़द्दस या येरूश्लम को इस्राईल की राजधानी घोषित करने के ख़िलाफ़ शुक्रवार को फ़िलिस्तीन समेत दुनिया भर के विभिन्न देशों में प्रदर्शन हुए हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Dec १५, २०१७ १५:४९ Asia/Kolkata
  • ट्रम्प के फ़ैसले के ख़िलाफ़ फ़िलिस्तीन समेत दुनिया भर में प्रदर्शन

अमरीकी राष्ट्रपति द्वारा बैतुल मुक़द्दस या येरूश्लम को इस्राईल की राजधानी घोषित करने के ख़िलाफ़ शुक्रवार को फ़िलिस्तीन समेत दुनिया भर के विभिन्न देशों में प्रदर्शन हुए हैं।

ज़ायोनी शासन के अवैध क़ब्ज़े वाले इलाक़ों बैत लेहम, क़लंदिया और उत्तरी बैतुल मुक़द्दस समेत कई इलाक़ों में फ़िलिस्तीनियों ने इस फ़ैसले के ख़िलाफ़ प्रदर्शन किए।

अवैध अधिकृत इलाक़ों में फ़िलिस्तीनी प्रदर्शनकारियों और इस्राईली सैनिकों के बीच झड़पें भी हुईं, इन झड़पों में कई प्रदर्शनकारी इस्राईली सैनिकों की फ़ायरिंग में घायल हो गए।

नमाज़े जुमा के बाद मस्जिदुल अक़सा के अहाते में भी फ़िलिस्तीनी नमाज़ियों ने प्रदर्शन किया।

इस्राईल ने मस्जिदुल अक़सा और उसके आसपास के इलाक़ों में अभूतपूर्व कड़ी सुरक्षा व्यवस्था का प्रबंध किया था। msm