पूर्वी ग़ोता से नुस्रा फ़्रंट के आतंकी निकलेंगे
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i54109-पूर्वी_ग़ोता_से_नुस्रा_फ़्रंट_के_आतंकी_निकलेंगे
आतंकवादियों के निकट सूत्रों ने बताया है कि नुस्रा फ़्रंट और दमिश्क़ सरकार के बीच होने वाली सहमति के आधार पर इस गुट के तत्व पूर्वी ग़ोता से निकल कर उत्तरी सीरियाई क्षेत्रों की ओर चले जाएंगे।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Dec १७, २०१७ १३:३४ Asia/Kolkata
  • पूर्वी ग़ोता से नुस्रा फ़्रंट के आतंकी निकलेंगे

आतंकवादियों के निकट सूत्रों ने बताया है कि नुस्रा फ़्रंट और दमिश्क़ सरकार के बीच होने वाली सहमति के आधार पर इस गुट के तत्व पूर्वी ग़ोता से निकल कर उत्तरी सीरियाई क्षेत्रों की ओर चले जाएंगे।

इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार अभी तक यह पता नहीं चल सका है कि कितने आतंकवादी पूर्वी ग़ोता क्षेत्र छोड़ने वाले हैं जबकि कुछ संचार माध्यमों ने पूर्वी दमिश्क़ के अलवाफ़ेदीन छावनी में बड़ी संख्या में बसों के भेजे जाने की सूचना दी है जिन्हें पूर्वी ग़ोता में प्रवेश की प्रतीक्षा है। 

इस रिपोर्ट के आधार पर बहुत से आतंकियों ने इदलिब प्रांत जाने के लिए अपने नाम भी लिखवा दिए हैं और पूर्वी ग़ोता में अपनी संपत्ति भी बेच दी है और वह राजधानी के आसपास के क्षेत्रों से निकलना चाहते हैं किन्तु आतंकियों के बीच काफ़ी मतभेद पाया जाता है जिसके बाद दर्जनों को गिरफ़्तार कर लिया गया है।

ज्ञात रहे कि राजधानी दमिश्क़ के पूर्व में स्थित जारी वर्ष के अप्रैल के महीने में आतंकवादी गुट जैशुल इस्लाम और नुस्रा फ़्रंट के बीच भीषण झड़पें हुई थीं। 

यह झड़पें उस समय आरंभ हुई थीं जब नुस्रा फ़्रंट के आतंकियों ने तकफ़ीरी आतंकवादी गुट जैशुल इस्लाम के लड़ाकों के एक कारवां का अपहरण कर लिया था। इस कारवां में गुट के महत्वपूर्ण कमान्डर और लड़ाके शामिल थे। (AK)