बैतुल मुक़द्दस ही होगा फ़िलिस्तीन की राजधानीः अर्दोग़ान
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i54149-बैतुल_मुक़द्दस_ही_होगा_फ़िलिस्तीन_की_राजधानीः_अर्दोग़ान
तुर्की के राष्ट्रपति ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि बैतुल मुक़द्दस ही फ़िलिस्तीन की राजधानी बनेगा।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Dec १८, २०१७ ०६:१८ Asia/Kolkata
  • बैतुल मुक़द्दस ही होगा फ़िलिस्तीन की राजधानीः अर्दोग़ान

तुर्की के राष्ट्रपति ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि बैतुल मुक़द्दस ही फ़िलिस्तीन की राजधानी बनेगा।

रजब तैयब अर्दोग़ान ने बैतुल मुक़द्दस के बारे में अमरीकी राष्ट्रपति के फैसले का खुलकर विरोध करते हुए बैतुल मुक़द्दस को फ़िलिस्तीनियों की आगामी राजधानी बताया है।

तुर्की के करामान नगर में सत्तारूढ दल की ओर से आयोजित एक बैठक को संबोधित करते हुए रजब तैयब अर्दोग़ान ने कहा कि वह दिन दूर नही है जब बैतुल मुक़द्दस, फ़िलिस्तीन की राजधानी बनेगा।

उल्लेखनीय है कि ट्रम्प ने जब से आधिकारिक रूप में अमरीकी दूतावास को तेलअवीव से बैतुल मुक़द्दस ले जाने की घोषणा की है उस समय से इस फैसले के विरोध में अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शन किये जा रहे हैं तथा राजनेता उनके इस फैसले के विरोध में लगातार बयान दे रहे हैं।